[GridLayout]
×

बदले गए जयराम सरकार के दो और फैसले

 सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी कांग्रेस की सरकार ने जयराम सरकार के दो और फैसलों को पलटने का निर्णय लिया है।

  • शिवा प्रोजेक्ट ऑफ एक्सीलेंस को बंद करने का फरमान
  • उप पुलिस अधीक्षक पदम ठाकुर की  पुनर्नियुक्ति   भी रद्द कर दी गई है रद्द कर दी गई है।
जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी हवाई अड्डे की सामाजिक सर्वेक्षण एजेंसी को बदलने के बाद अब यह दो फैसले लिए गए हैं।

 प्रोजेक्ट का पहला कार्यकाल प्रदेश के धर्मपुर इलाके में चल रहा था। इस कार्यकाल में उप निदेशक तथा 13 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिमला में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बताते चलें कि शिवा प्रोजेक्ट को इंडो इस्राइल योजना के तहत लाया गया है। इस कार्यालय में बागवानी से जुड़े फलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे विदेशों से लाकर तैयार किए जाते हैं। पौधों को किसानों को वितरित करना, किसानों को प्रशिक्षण देना, लैब टेस्ट की सुविधा आदि इस प्रोजेक्ट के तहत दी जाती है। यहां प्रशिक्षण भवन में करीब 500 किसानों के एक साथ रहने और खाने की व्यवस्था की गई थी। प्रशिक्षण का पहला बैच अभी बैठने ही वाला था लेकिन अब कार्यालय को बंद कर दिया है। 


भाजपा सरकार के कार्यकाल में उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर को दी गई पुनर्नियुक्ति को भी रद्द कर दिया गया है। सोमवार को सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। पदम ज्यादातर समय में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा सरकार ने उन्हें पुनर्नियुक्ति दी थी। सरकार की ओर से उन्हें उप पुलिस अधीक्षक टीटी एंड आर शिमला में तैनाती दी गई थी।



Comments